भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

पुतिन ने द्रौपदी मुर्मू और नरेंद्र मोदी को नववर्ष की बधाई दी

MOSCOW (Sputnik) क्रेमलिन के अनुसार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को दोनों देशों के बीच विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी पर ज़ोर देते हुए भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को नए साल की बधाई दी है।
Sputnik
"भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित संदेशों में, रूसी राष्ट्रपति ने यह कहा कि इस साल हमारे राज्यों के बीच दोस्ती और आपसी सम्मान पर आधारित राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ थी। दोनों देश व्यापार, आर्थिक, ऊर्जा, सैन्य-तकनीकी और अन्य क्षेत्रों में प्रमुख संयुक्त परियोजनाओं को लागू करने के लिए विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी विकसित करना जारी रखते हैं।
इस साल रूस द्वारा एक विशेष सैन्य अभियान शुरू करने के कारण पश्चिमी दबाव की पृष्ठभूमि में भारत और रूस के बीच संबंध और भी मजबूत हुए हैं।
बहुत वर्षों तक एक वफादार सहयोगी रहते हुए, भारत ने बार-बार कहा है कि उसके सभी कार्य राष्ट्रीय हितों पर आधारित हैं, और रूस के साथ सहयोग भारत के लिये लाभदायक और सुविधाजनक रहा है। इस साल रूसी तेल, खनिज उर्वरकों की खरीद में भारत की हिस्सेदारी अतुलनीय रूप से बढ़ी है, देशों की वित्तीय प्रणालियां भी एक-दूसरे के अनुरूप में डॉलर और यूरो को छोड़कर राष्ट्रीय मुद्रा में भुगतान करने वगैरह पर केंद्रित हैं।
बदलते विश्व एजेंडे के बावजूद, दोनों राज्यों के नेता हमेशा न केवल व्यापार बल्कि मैत्रीपूर्ण संबंध भी बनाए रखते हैं। इसलिए, यह आश्चर्य की बात नहीं है कि राष्ट्रपति पुतिन ने भारत सरकार के नेताओं को नववर्ष की बधाई दी, उस उत्सव की जो रूसी लोगों द्वारा व्यापक रूप से मनाये जाने वाले त्योहारों में से प्रमुख और सबसे प्रिय है।
विचार-विमर्श करें