राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

दिल्ली में ठीठुरती ठंड, तापमन दर्ज सबसे कम

भारत की राजधानी में आज सुबह को कड़ाके का ठंड हुआ, और राजधानी में सीजन का सबसे ठंडा दिन रिकार्ड किया गया।
Sputnik
दिल्ली में बर्फ से ढके हिमालय से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण शहर का न्यूनतम तापमान गिरकर इस मौसम के सबसे निचले स्तर - तीन डिग्री सेल्सियस - पर पहुंच गया। आज शहर में कोहरे के कारण दृश्यता का स्तर सुबह साढ़े पांच बजे करीब 50 मीटर दर्ज किया गया।
जिसके कारण दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में यात्रियों को बड़ी असुविधा हुई। दिल्ली के प्राथमिक मौसम स्टेशन सफदरजंग वेधशाला ने बुधवार को 4.4 डिग्री सेल्सियस और मंगलवार को 8.5 डिग्री सेल्सियस का तापमान दर्ज किया।
दिल्ली के लोधी रोड, आयानगर और रिज के मौसम स्टेशनों ने न्यूनतम तापमान क्रमशः 2.8 डिग्री सेल्सियस, 2.2 डिग्री सेल्सियस और 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
मौसम विभाग ने कल दिल्ली-एनसीआर के लिए गुरुवार और शुक्रवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग मौसम की चेतावनी के लिए चार कलर कोड का उपयोग करता है - हरा (किसी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं), पीला (देखें और अपडेट रहें), नारंगी (तैयार रहें) और लाल (कार्रवाई करें)।
विचार-विमर्श करें