विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

भारतीय अब 59 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकेंगे

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स दुनिया के सभी पासपोर्ट की प्रशासनिक और प्रामाणिक रैंकिंग है, जो इंडेक्स इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के गोपनीय डेटा पर आधारित है।
Sputnik
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2023 के मुताबिक भारत के लोग 59 देशों में वीजा मुक्त यात्रा कर सकते हैं।
इस इंडेक्स के आधार पर ही तय किया जाता है कि किसी देश के नागरिक कितने देशों की यात्रा वीज़ा मुक्त कर सकते हैं और इसी आधार पर उस देश के पासपोर्ट को शक्तिशाली माना जाता है।

साल 2022 की तुलना में भारत की रैंकिंग में इस साल दो पायदान का सुधार हुआ है। जहां पिछले साल भारत का स्थान 87 था, वही इस साल रैंकिंग में भारत 85 वें पायदान पर है।
भारतीय पासपोर्ट धारक भूटान, कंबोडिया, इंडोनेशिया, मकाओ, मालदीव, नेपाल, श्रीलंका, थाईलैंड, केन्या, मॉरीशस, सेशेल्स, जिम्बाब्वे, युगांडा, ईरान और कतर जैसे 59 देशों के लिए वीजा-मुक्त यात्रा कर सकते हैं। हालांकि, भारतीयों को कुछ देशों में वीजा-ऑन-अराइवल की आवश्यकता हो सकती है।
पिछले वर्ष भारतीय 60 देशों की यात्रा वीजा फ्री कर सकते थे लेकिन इस बार भारतीय पासपोर्ट धारकों ने सर्बिया में वीजा-मुक्त पहुंच खो दी है, और 1 जनवरी, 2023 से भारतीय पासपोर्ट धारकों को देश में प्रवेश करने के लिए वीजा के लिए आवेदन करना आवश्यक है।

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स देशों की वीजा नीति में बदलाव के अनुसार अपडेट किया जाता है। इसमें 227 देश और 199 पासपोर्ट शामिल हैं।
अगर इस लिस्ट में सबसे खराब पासपोर्ट की बात करें तो, अफगानिस्तान का पासपोर्ट दुनिया का सबसे खराब पासपोर्ट है, जो 27 के वीजा-मुक्त स्कोर के साथ 109 वें स्थान पर है। इराक 29 के वीजा-मुक्त स्कोर के साथ 108 वें स्थान पर दूसरा सबसे खराब पासपोर्ट है।
भारत ने 2018 के बाद से पासपोर्ट इंडेक्स में बहुत बदलाव देखा है। भारत की 55-60 देशों तक आसान पहुंच के साथ रैंक हमेशा 80-87 के बीच गिरती रही है।
विचार-विमर्श करें