भारत की जी20 अध्यक्षता

G20 के प्रतिभागियों की सूची में पुतिन का चित्र शामिल है

रूस के राष्ट्रपति के अलावा आगामी दिल्ली शिखर सम्मेलन का पेज में G20 के अन्य सभी नेताओं, यूरोपीय आयोग के प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन और भारत द्वारा आमंत्रित अन्य देशों के नेताओं की तस्वीरें हैं।
Sputnik
9-10 सितंबर को नई दिल्ली शिखर सम्मेलन के लिए G20 नेताओं की सूची में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की एक तस्वीर है।
नई दिल्ली ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि भारत समूह में अपनी अध्यक्षता के दौरान रूस के साथ काम करेगा।

इस से पहले बाली में नवीनतम G20 शिखर सम्मेलन के दौरान रूसी नेता शामिल नहीं था। जैसे कि इंडोनेशिया ने कहा, पुतिन की अनुपस्थिति की एक विशेष वजह थी, क्योंकि उस समय उन्हें राजधानी में रहना था।

भारत ने 1 दिसंबर को औपचारिक रूप से G20 की अध्यक्षता ली है। देश 1 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक G20 की अध्यक्षता कर रहा है। देशभर में 200 से ज्यादा बैठकें होनेवाली हैं। राज्य या सरकार के प्रमुखों के स्तर पर अगला जी-20 नेताओं का शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
विचार-विमर्श करें