भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

पुतिन ने गणतंत्र दिवस की बधाइयाँ देते समय भारत से साझेदारी बढ़ाने की उम्मीद जताई

मास्को (Sputnik) – भारत के गणतंत्र दिवस के मौके पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को और देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को गुरुवार को बधाइयाँ दे दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मास्को और नई दिल्ली के बीच द्विपक्षीय सहयोग विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ता जाएगा।
Sputnik
भारत जनवरी 26 को गणतंत्र दिवस मनाया करता है ताकि 73 सालों पहले संविधान को अपनाने का स्मरण किया जाए।

“हमारे राष्ट्रों के बीच विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी हमारे लिए बहुत महत्त्वपूर्ण है। मुझे ठोस विश्वास है कि साथ साथ कम करके हम सभी क्षेत्रों में आपसी लाभदायक लगातार कि लगातार बढ़ोतरी सुनिश्चित कर पाएंगे। इसमें कोई संदेह नहीं कि यह रूस और भारत के लोगों के आधारभूत हित में है,“ पुतिन ने क्रेमलिन द्वारा जारी किए बधाई टेलीग्राम में कहा।

रूस के राष्ट्रपति ने अर्थव्यवस्था, सामाजिक क्षेत्र, अनुसंधान, प्रौद्योगिकी और दूसरे क्षेत्रों में भारत की उपलब्धियों पर जोर भी दे दिया। उन्होंने कहा कि भारत अंतर्राष्ट्रीय स्थिरता और सुरक्षा सुनिश्चित करने में और "अहम" क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मामलों को सुलझाने में "बड़ा योगदान" देता है।
गणतंत्र दिवस भारत में जनवरी 26, 1950 से लेकर मनाया जाता है जब देश का संविधान लागू किया गया था। शुरुआत में ही कई सालों तक यह महोत्सव नई दिल्ली के विभिन्न स्थलों में मनाया जाता था। 1955 से लेकर राष्ट्रीय राजधानी के राजपथ नामक मुख्य सड़क पर वार्षिक तौर पर परेड आयोजित किया जाता है।
विचार-विमर्श करें