यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

डोनबास में एक अस्पताल पर अमेरिका द्वारा निर्मित HIMARS से यूक्रेनी हमले के नतीजे में 14 लोग मारे गए

मास्को (Sputnik) - रूसी रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को घोषणा की कि यूक्रेन के सैनिकों ने लुगांस्क पीपुल्स रिपब्लिक (LPR) में अमेरिका निर्मित मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम हिमार्स (HIMARS) का इस्तेमाल करते हुए नोवोअयदार शहर में एक अस्पताल को निशाना बनाया। नतीजतन, 14 लोग मारे गए और 24 अन्य घायल हो गए।
Sputnik
संयुक्त राष्ट्र में रूसी उप स्थायी प्रतिनिधि दिमित्री पोलियांस्की ने डोनबास में एक अस्पताल पर यूक्रेनी हमले के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका को दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा कि हिमार्स (HIMARS) रॉकेट लांचर का उपयोग वाशिंगटन की दिखाई हरी झंडी के रूप में माना जा सकता है। इस से अमेरिका "सीधे" अंतर्ग्रस्त बन गया है।

"एक और यूक्रेनी जघन्य युद्ध अपराध है। एक अस्पताल में 14 नागरिक मारे गए उन मिसाइलों से जिनकी आपूर्ति अमेरिका करता है। और जैसा कि हम यूक्रेनी अधिकारियों से जानते हैं HIMARS के लक्ष्य वाशिंगटन द्वारा स्वीकृत किये गये थे। इसलिए यह अमेरिका को सीधे तौर पर अंतर्ग्रस्त बना चुका है। अमेरिकी करदाताओं को पता होना चाहिए कि उनके पैसे का उपयोग कैसे किया जाता है," पोलियांस्की ने ट्वीट किया।

उनका यह बयान लुगांस्क पीपुल्स रिपब्लिक में स्थित एक शहर नोवोअयदार में 28 जनवरी को हुए हमले के रूसी रक्षा मंत्रालय द्वारा सूचना देने के कुछ घंटों बाद आया है। मंत्रालय के अनुसार "यूक्रेनी सशस्त्र बलों ने जानबूझकर संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा निर्मित हिमार्स के कई रॉकेट लॉन्चरों से अस्पताल की इमारत पर एक हमला किया, इस हमले में 14 लोगों की मौत हो गई और अस्पताल के कर्मचारियों और मरीजों सहित 24 लोग घायल हो गए।"
रक्षा मंत्रालय ने यह चेतावनी दी कि इस हमले के पीछे जो लोग हैं उन्हें ढूंढकर उन्हें जवाबदेह ठहराया जाएगा। इस हफ्ते की शुरुआत में, पश्चिम में यूक्रेन के सहयोगियों ने युद्धक टैंकों, बख्तरबंद पैदल सेना के वाहनों और तोपखाने प्रणालियों सहित कीव में अधिक हथियारों की आपूर्ति करने के अपने फैसले की घोषणा की। मास्को ने यूक्रेन संघर्ष में पश्चिम की सीधी भागीदारी के इस कदम की निंदा की और एक बार फिर यह चेतावनी दी कि ये सारे हथियार रूसी सेना के लिए "वैध लक्ष्य" बन जाएंगे।
विचार-विमर्श करें