डिफेंस
भारतीय सेना, इसके देशी और विदेशी भागीदारों और प्रतिद्वन्द्वियों की गरमा गरम खबरें।

एयरो इंडिया 2023: भारत पर दुनिया का भरोसा बढ़ा है - पीएम मोदी

एयरो इंडिया शो के जरिए भारत के डिफेंस क्षमता को प्रमुखता से दिखाया जाएगा। इस शो को देश के मेक इन इंडिया और मेक फॉर वर्ल्ड के विजन को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Sputnik
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को बेंगलुरु स्थित एयरफोर्स स्टेशन में पांच दिवसीय ‘एयरो इंडिया 2023’ के 14वें संस्करण का उद्घाटन किया।
समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एयरो इंडिया भारत की बढ़ती क्षमताओं का एक उदाहरण है।

"यहां करीब 100 देशों की मौजूदगी बताती है कि दुनिया का भरोसा भारत पर बढ़ा है। भारत और दुनिया के 700 से अधिक प्रदर्शक भाग ले रहे हैं। इसने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।"

"बेंगलुरु का आसमान न्यू इंडिया के सामर्थ्य का गवाह बन रहा है। बेंगलुरु का आसमान इस बात की गवाही दे रहा है कि नई ऊंचाई ही नए भारत की सच्चाई है। आज देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है और उसे पार भी कर रहा है," पीएम मोदी ने कहा।

साथ में उन्होंने कहा, आज भारत दुनिया में रक्षा कंपनियों के लिए सिर्फ एक बाजार नहीं है। भारत आज एक संभावित रक्षा भागीदार है। यह साझेदारी उन देशों के साथ भी है जो रक्षा क्षेत्र में बहुत आगे हैं, और ऐसे राष्ट्र के साथ भी जो अपनी रक्षा आवश्यकताओं के लिए एक भरोसेमंद साथी की तलाश कर रहे हैं।
"हमारा लक्ष्य है वर्ष 2024 -25 तक डिफेंस एक्सपोर्ट को 5 बिलियन डॉलर तक ले जाया जाए। भारत अब रक्षा उत्पादक देशों में शामिल होने के लिए तेजी से कदम बढ़ाएगा," प्रधानमंत्री ने कहा।
गौरतलब है कि इस एयर शो में देश-विदेश की करीब 809 कंपनियां एयरोस्पेस और रक्षा क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगी। एयरो इंडिया 2023 की थीम 'The Runway to a Billion Opportunities' है।
विचार-विमर्श करें