फ़ोटो गेलरी
लुभावनी, प्रेरणादायक या मजेदार ही तस्वीरें देखें जो हमारे ग्रह की सुंदरता दिखती हैं।

होली: भारत में लोग इस महत्त्वपूर्ण त्योहार को कैसे मनाते हैं?

रंगों का यह त्योहार प्राचीन काल से पूरे भारत में मनाया जाता है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत और प्रेम की ताकत का प्रदर्शन करने का त्योहार है।
Sputnik
हर वसंत में भारतीय लोग होली नामक हिंदू त्योहार मनाते हैं। हिंदू त्योहार होने के नाते भी यह दूसरे धर्मों के लोगों के बीच लोकप्रिय है। दिल्ली, आगरा और जयपुर में सब से बड़े पैमाने पर होली त्योहार आयोजित किया जाता है। यह पूर्णिमा के दिन की शाम से शुरू होकर एक रात और एक दिन के लिए मनाया जाता है।
यह त्योहार होलिका दहन नामक प्रथा से शुरू होता है जब लोग बड़ा आग लगाकर साथ-साथ प्रार्थना करते हैं, खुशी मनाते हैं और उस आग की परिक्रमा करते हैं। अगली सुबह को लोग त्योहार को मनाते हुए एक दूसरे को रंगों की बौछार करते हैं। इसके साथ वे गाते और नाचते हुए सड़कों पर सैर करते हैं। बहुत लोग होली को अपने परिवारों और दोस्तों के साथ मनाना पसंद करते हैं।
अब होली भारत में ही नहीं, विभिन्न देशों में भी आयोजित की जाती है। उदाहरण के लिए, यह उत्तरी अमेरिका, यूरोप, लैटिन अमेरिका और एशिया के कुछ क्षेत्रों में लोकप्रिय है जहां बहुत भारतीय मूल के लोग रहते हैं।
Sputnik ने फ़ोटो गलेरी को तैयार किया जिस में आप यह देख सकते हैं कि भारत में होली त्योहार कैसे आयोजित किया जाता है और मनाया जाता है।
विचार-विमर्श करें