ऑफबीट
Sputnik दिन-ब-दिन ऐसे समाचार ढूँढ़ता रहता है जो आपको आश्चर्यचकित या भावुक कर देंगी। पॉपकॉर्न ले लें और मनोरंजक खबरें पढ़ते रहें!

ओडिशा में पकड़ा गया संदिग्ध 'जासूस' कबूतर, जांच जारी

भारतीय राज्य ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले के पारादीप तट पर मछली पकड़ने वाली एक नाव से एक कबूतर पकड़ा गया है जिसके पैर में लगे उपकरण कैमरे और माइक्रोचिप की तरह दिखते हैं।
Sputnik
पुलिस अधिकारी को संदेह है कि पक्षी का इस्तेमाल जासूसी के लिए किया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, मछुआरों के समूह ने समुद्र में मछली पकड़ने के दौरान कबूतर को अपनी ट्रॉलर पर बैठा पाया था। पक्षी को पकड़कर समुद्री पुलिस को सौंप दिया गया है।

“कबूतर के पैरों से जुड़े उपकरणों की जांच के लिए हम राज्य फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की मदद लेंगे। ऐसा मालूम है कि उपकरण एक कैमरा और माइक्रोचिप है,” जगतसिंहपुर के पुलिस अधीक्षक राहुल पीआर ने बताया।

साथ ही, उन्होंने कहा कि "ऐसा भी प्रतीत है कि पक्षी के पंखों पर स्थानीय पुलिस के लिए अज्ञात भाषा में कुछ लिखा हुआ है। यह पता लगाने के लिए विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी कि क्या लिखा गया है।"
विचार-विमर्श करें