विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

सूडान में फंसे भारतीयों के लिए सऊदी अरब और यूएई ने समर्थन का आश्वासन दिया: रिपोर्ट

अफ्रीका के देश सूडान में पिछले कई दिनों से देश की सेना और अर्धसैनिक समूह के बीच घमासान लड़ाई चल रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अधिकारियों ने सूडान के स्वास्थ्य आपातकालीन संचालन केंद्र का हवाला देते हुए कहा कि सूडान में इस टकराव में अभी तक लगभग 270 लोग मारे गए हैं और 2,600 से अधिक घायल हुए हैं।
Sputnik
भारतीय मीडिया ने मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों के हवाले से आज कहा कि सूडान में भारतीयों की सुरक्षा पक्का करने के लिए भारत तमाम देशों के साथ समन्वय कर रहा है।

और भारतीय अधिकारियों की मानें तो सऊदी अरब और यूएई ने सूडान में समर्थन का आश्वासन दिया है।
सरकार की मानें तो सूडान की स्थिति बहुत तनावपूर्ण है और इस समय लोगों का आना जाना खतरों से भरा हुआ है।
विश्व
सूडान में तीन कर्मचारियों की मौत के बाद संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम हुआ निलंबित
इससे पहले भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आज सऊदी अरब के अपने समकक्ष मंत्री फैसल बिन फरहान और यूएई के विदेश मंत्री अब्दुल्ला जायद से बातचीत की जिसमें उन्होंने सूडान की स्थिति की जानकारी देने के लिए दोनों देशों की सराहना की और साथ ही लगातार संपर्क में रहने की बात कही।
भारत सूडान में संयुक्त राष्ट्र के साथ काम कर रहा है। साथ ही नई दिल्ली में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है और विदेश मंत्रालय और दूतावास लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है।
विचार-विमर्श करें