राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

दिल्ली कोर्ट फायरिंग में आरोपी गैंगस्टर की तिहाड़ जेल में हत्या

गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया साल 2021 में रोहिणी कोर्ट शूटआउट का मुख्य साजिशकर्ता था जिसमें गैंगस्टर जितेंद्र गोगी मारा गया था।
Sputnik
जेल में बंद गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया मंगलवार सुबह दिल्ली की तिहाड़ जेल के अंदर प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों के हमले में मारा गया

"टिल्लू ताजपुरिया उर्फ सुनील मान को गैंगस्टर योगेश टुंडा और उसके सहयोगियों ने उच्च सुरक्षा वाली जेल में कथित रूप से लोहे की छड़ों से पीटा," पुलिस अधिकारी ने बताया।

पुलिस के अनुसार घटना के बाद ताजपुरिया दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हमले में एक अन्य कैदी रोहित भी घायल हो गया। वह अब खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
"जेल की पहली मंजिल पर योगेश टुंडा, दीपक तीतर, रियाज खान और राजेश ने अपने वार्ड की लोहे की ग्रिल तोड़ दी। उन्होंने टिल्लू पर हमला किया, जिसे उसके गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ ग्राउंड फ्लोर वार्ड में रखा गया था," अधिकारियों ने कहा।
बता दें कि वकील के वेश में टिल्लू गिरोह के दो सदस्यों ने रोहिणी अदालत के अंदर जितेंद्र गोगी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस की जवाबी गोलीबारी में दोनों हमलावर मारे गए थे।
विचार-विमर्श करें