रूस की खबरें

सर्वे: रूस में 80% लोगों ने जताया पुतिन पर भरोसा, 77% ने उनके कार्यों को सराहा

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर अधिकतर रूसी नागरिक भरोसा करते हैं। देश के पब्लिक ओपिनियन रिसर्च सेंटर (VTsIOM) द्वारा किये गए एक सर्वेक्षण में 80.9 प्रतिशत लोगों ने राष्ट्रपति पुतिन पर भरोसा जताया है, जबकि 77.1 फीसदी उनके प्रदर्शन को स्वीकार करते हैं।
Sputnik
सर्वेक्षण के अनुसार, 80.9 प्रतिशत लोगों ने रूसी राष्ट्रपति में प्रत्यक्ष विश्वास के सवाल पर 'हां' में जवाब दिया, जबकि 15.1 फीसदी ने नकारात्मक उत्तर दिया। इसके अलावा, 77.1% नागरिक देश के नेता के रूप में पुतिन के प्रदर्शन को सही माना हैं, जबकि 14.1% अस्वीकार करते हैं।
VTsIOM Sputnik रूस ने यह सर्वेक्षण फरवरी से मई 2023 तक 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के 1,600 लोगों के बीच आयोजित किया था। सैंपल सम्पूर्ण रूसी संघ में टेलीफोन पूछताछ के माध्यम से किया गया था।
विश्व
रूस सकारात्मक परिवर्तन और अधिक संप्रभुता के रास्ते पर है: रूसी राष्ट्रपति पुतिन
विचार-विमर्श करें