विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी का मिलान के अस्पताल में निधन हुआ

रोम (Sputnik) - 86 वर्ष की आयु में इटली के पूर्व प्रधान मंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी का मिलान के अस्पताल में निधन हो गया, इतालवी नीडिया ने रिपोर्ट की।
Sputnik
बर्लुस्कोनी को अस्पताल छोड़ने के सिर्फ तीन सप्ताहों बाद शुक्रवार को फिर अस्पताल में ले जाया गया था।
दूसरी बार अस्पताल में उनकी भर्ती के कारण पूर्व प्रधानमंत्री के बहुत समर्थकों ने और राजनीतिक सहयोगियों ने चिंता व्यक्त की थी। लेकिन उनके चिकित्सकों ने कहा कि अस्पताल में भर्ती "ज्ञात हेमेटोलॉजिकल पैथोलॉजी के संबंध में नियंत्रण करने की आवश्यकता के कारण हुई थी।"
इससे पहले बर्लुस्कोनी को 5 अप्रैल को सैन राफेल अस्पताल में ले जाया गया था। उस समय इतालवी मीडिया ने बताया था कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल में ले जाया गया था। हालांकि, बाद में उनके चिकित्सकों ने पहली बार बताया था कि वे क्रोनिक ल्यूकेमिया से पीड़ित थे। कुल मिलाकर, उन्होंने अस्पताल में 45 दिन बिताए थे और 19 मई को उसको छोड़ गया था।
विचार-विमर्श करें