विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

सिल्वियो बर्लुस्कोनी का जीवन और राजनीति

इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी का मिलान के अस्पताल में 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके चिकित्सकों ने बताया था कि वे क्रोनिक ल्यूकेमिया से पीड़ित थे।
Sputnik
सिल्वियो बेर्लुस्कोनी का जन्म 1936 में इटली के मिलान में हुआ था। 1994 में राजनीति में आने से पहले वे उद्यमी थे। उनके द्वारा स्थापित फोर्ज़ा इटालिया पार्टी ने मई 1994 में चुनाव जीता और उन्होंने इटली के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
बर्लुस्कोनी पहले पश्चिमी प्रधानमंत्री बन गए जिन्होंने 1994 में मास्को के साथ मित्रता और सहयोग की संधि पर हस्ताक्षर किए। 2011 में वित्तीय संकट और भ्रष्टाचार से संबंधित विवादों की स्थिति में उन्होंने प्रधानमंत्री के पद को छोड़ दिया।

प्रधानमंत्री के पद को छोड़ने के बाद भी वे रूस से संबंध विकसित करने के समर्थक थे, यहाँ तक कि 2015 में वे क्रीमिया गए। यूक्रेन में संकट की शुरुआत के बाद, उन्होंने रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों को हटाने की अपील बार-बार की और इस में अपनी मध्यस्थता की पेशकश की।

उनके जीवन और राजनीति के बारे में ज्यादा जानने के लिए Sputnik के फ़ोटो गेलरी देखें।
विचार-विमर्श करें