रूस की खबरें

US के राक्षस की उग्रता से विश्वसनीय सहयोगी की खोज में अरब देश: मारिया ज़खारोवा

यूएई इस साल सेंट पीटर्सबर्ग में जारी सेंट पीटर्सबर्ग अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मंच (SPIEF) में अतिथि देश बना है।
Sputnik
SPIEF के मौके पर Sputnik ने रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा से बात की जिन्होंने अरब देशों से रूस के रिश्तों पर टिप्पणी की।

मारिया ज़खारोवा के अनुसार, अरब दुनिया के साथ रूस के स्थिर संबंध हैं, हम इन संबंधों को द्विपक्षीय प्रारूप में और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में बना रहा है।

इस के अलावा, ज़खारोवा का कहना है कि “हाल ही में यह स्पष्ट हो गया है कि अरब देश ऐसे संगठनों में बहुत रुचि लेते हैं जिन में रूस सम्मिलित है और जो रूस द्वारा स्थापित किए गए थे। हमारे ऐतिहासिक संबंध, अरब दुनिया के साथ रूस के सहयोग का आधार हैं। हमारे रिश्तों की क्षमता को ... भी ध्यान में रखना चाहिए।”

आगे उन्होंने कहा कि “यह साफ है, कि हर किसी पर हावी होने की कोशिशों पूरी पश्चिम की आत्म-विनाशकारी नीति हमारे देशों के हितों के विपरीत है। हमारे देश में सभी लोग नए सहयोगियों को ढूंढना चाहते हैं और आपसी सम्मान, समानता, अंतरराष्ट्रीय कानून के सिद्धांतों का पालन करते हैं।“

"ऐसी परिस्थितियों में जब वाशिंगटन का यह राक्षस उग्र हो गया है, हर कोई सामान्य, दीर्घकालिक और विश्वसनीय भागीदारों को खोजने की महत्व समझता है। इसका एक उदाहरण यूएई के साथ हमारी बातचीत है। SPIEF में यूएई की सक्रिय भागीदारी हमारे रिश्ते को दर्शाती है। यह अरब क्षेत्र में हमारा अग्रणी भागीदार है, संख्याएं भी यही दर्शाती हैं, जबकि हमारी सहयोग की क्षमता इस से बहुत अधिक है।"

विचार-विमर्श करें