विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

नुकसान पहुँचाने के बाद अगले 12 घंटों में चक्रवात बिपारजॉय के कमजोर होने की संभावना है

6 जून से अरब सागर के ऊपर फैलने के बाद चक्रवात बिपारजॉय ने गुजरात के तटीय क्षेत्र में आया था।
Sputnik
गुजरात में आया चक्रवात बिपारजॉय कमजोर हो गया है और अगले 12 घंटों में उसके और कमजोर बनने की संभावना है, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को कहा।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह भी कहा कि यह चक्रवात शुक्रवार की रात को दक्षिणपूर्व पाकिस्तान के ऊपर कमजोर हो गया।

“चक्रवाती तूफान बिपारजॉय कल, 16 जून 2023 को 2330 बजे IST धोलावीरा से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर उत्तर-पूर्व में, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और कच्छ के पास दक्षिण-पूर्व पाकिस्तान के ऊपर कमजोर हो गया। अगले 12 घंटों में और कमजोर हो जाएगा,” IMD ने आपने ट्वीट में कहा।

गुजरात में आने के बाद, इस चक्रवात ने वहाँ बहुत क्षति पहुंचाया। चक्रवात के प्रभाव के कारण राज्य के कच्छ जिले में 500 से अधिक पेड़ गिराए गए। इसके साथ बिजली की सुविधाओं को क्षति हुई , लगभग 940 गांवों में बिजली बंद की गई।
राजनीति
पीएम मोदी के निर्देश पर भारत में चक्रवात बिपरजॉय से निपटने की तैयारी जोरों पर
राज्य सरकार प्रभावित इलाकों में लोगों को सहायता प्रदान करने पर काम कर रही है और इस विषय पर प्रदेश के अध्यक्ष भूपेंद्र पटेल स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं।
विचार-विमर्श करें