व्यापार और अर्थव्यवस्था

निकट भविष्य में भारतीय तेल आयात में रूसी तेल का हिस्सा 30% तक पहुँचने की आशा: ONGC अध्यक्ष

तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) भारतीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के नेतृत्व में भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र की एक कंपनी है। यह कंपनी भारत में तेल और गैस की सब से बड़ी उत्पादक है।
Sputnik
2023/2024 वित्तीय वर्ष के अंत तक भारतीय तेल आयात में रूसी तेल का हिस्सा 30% तक पहुँच सकता है, ONGC के अध्यक्ष ने ये उम्मीद जताई है।
पिछले साल के दौरान रूस से भारत के तेल आयात का हिस्सा 10 गुना बढ़कर 2 प्रतिशत से 20 प्रतिशत बन गया।
यूक्रेन में रूसी विशेष सैन्य अभियान की शुरुआत के बाद पश्चिमी देशों ने रूसी तेल की खरीद पर प्रतिबंध लगाए थे। लेकिन भारत अपनी जनता के हितों को पूरा करने के लिए रूसी तेल के सबसे बड़े आयातकों में से एक के रूप में उभरा था।
व्यापार और अर्थव्यवस्था
भारत और चीन ने मई में रूस का 80% तेल खरीदा: अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी
विचार-विमर्श करें