रूस की खबरें

प्रतिबंध, विदेशी कंपनियों के निकलने से रूसी बाज़ार नष्ट नहीं हुआ: रूसी राष्ट्रपति

यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान की शुरुआत के बाद बहुत पश्चिमी ब्रांडों ने रूस छोड़ दिया था। हालाँकि, इसकी बदौलत गैर-पश्चिमी कंपनियों के लिए रूसी बाज़ार में प्रवेश करने के नए अवसर हैं।
Sputnik
विदेशी कंपनियों के निकलने और पश्चिमी प्रतिबंधों को लगाए जाने के बाद रूसी बाजार नष्ट नहीं हुआ, प्रतिबंधों का विपरीत प्रभाव पड़ा, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा।
"जैसा कि मैंने पहले कहा था और बहुत बार कहा था, प्रतिबंधों के कारण, पश्चिमी कंपनियों के निकलने के कारण, दुनिया नष्ट नहीं हो गई। इसके विपरीत, रूसी उद्यमियों के लिए अवसर कई गुना बढ़ गए हैं," आर्थिक मंच पर संबोधन के दौरान पुतिन ने कहा।
पुतिन ने यह भी कहा कि रूस को घरेलू ब्रांडों को बढ़ावा देने के लिए लक्षित नीति की जरूरत है।
रूस की खबरें
व्लादिमीर पुतिन ने रूसी सैन्य और सुरक्षा अधिकारियों को संबोधित किया है
इसके साथ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वह सब कुछ करने का आह्वान किया कि आयातित सामान और सेवाओं के स्थान पर बाजार का आधार घरेलू सामान और सेवाएं हों, कि घरेलू वस्तुओं को बनाया जाए।
"हमारे नागरिकों, व्यापार और अन्य संगठनों द्वारा प्रस्तुत सर्वोत्तम समाधानों, प्रस्तावों का उपयोग करते हुए, हमें सामाजिक समर्थन के उच्च मानक स्थापित करने, शहरों और कस्बों के बुनियादी ढांचे में सुधार लाने, आपूर्ति-पक्ष अर्थव्यवस्था बनाने की आवश्यकता है। दूसरे शब्दों में, एक ऐसी अर्थव्यवस्था [बनाने की आवश्यकता है], जो विदेशी, आयातित [चीजों] का उपयोग करने के स्थान पर आधुनिक वस्तुओं, सेवाओं, प्रौद्योगिकियों का निर्माण और उत्पादन करती है,” राष्ट्रपति पुतिन ने कहा।
उन्होंने यह भी कहा कि रूसी कंपनियां अभी शानदार विशेषताओं वाले उत्पादों का उत्पादन करती हैं, जो अक्सर गुणवत्ता के संदर्भ में विदेशी वस्तुओं के समान हैं, और कभी-कभी उनसे अच्छे हैं।
विचार-विमर्श करें