विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

पुतिन, फिलिस्तीनी राष्ट्रपति ने रूस में घटनाओं, मध्य पूर्व में विवाद पर की चर्चा

मास्को (Sputnik) - रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फिलिस्तीनी नेता महमूद अब्बास के साथ इजरायल-फिलिस्तीनी संघर्ष तथा रूस में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मास्को के हाल के प्रयासों को लेकर फोन पर वार्तालाप किया है, क्रेमलिन ने शनिवार को कहा।
Sputnik
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि "फिलिस्तीनी पक्ष ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास के बीच फोन पर बातचीत आयोजित की है। फिलिस्तीनी नेता ने 24 जून के रूस में हुए असफल विद्रोह के दौरान संवैधानिक व्यवस्था और कानून की रक्षा के लिए रूसी नेतृत्व के कार्यों को लेकर अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया।"
साथ ही क्रेमलिन ने कहा, रूस ने मौजूदा अंतरराष्ट्रीय कानूनी ढांचे के आधार पर फिलिस्तीनी-इजरायल विवाद के उचित समाधान के पक्ष में अपनी सैद्धांतिक राय की पुष्टि की।
राजनीति
इजरायल-फिलिस्तीनी वार्ता पुनः शुरू करने के सभी आवश्यक प्रयासोंं का समर्थन करेगा भारत
दोनों नेताओं ने पारंपरिक रूप से मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय रिश्तों को प्रगाढ़ करने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की और संपर्क बनाए रखने पर सहमति हुए।
विचार-विमर्श करें