विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

अमेरिका लोकतंत्र के पीछे छिपकर अंतरराष्ट्रीय सहयोग को कर रहा है नष्ट: विशेषज्ञ

अलेक्जेंडर इयोनोव को अमेरिकी विपक्षी संगठनों को दान देने और 'रूसी प्रचार' फैलाने के आरोप में अमेरिकी अधिकारियों ने वांछित सूची में डाल दिया है। उनके बारे में जानकारी के लिए अमेरिका ने 10 मिलियन डॉलर का वादा किया, जो इससे पहले दाएश* के नेता अल बगदादी के बारे में जानकारी से संबंधित राशि के समान है।
Sputnik
Sputnik ने रूसी वैश्वीकरण विरोधी आंदोलन के प्रमुख अलेक्जेंडर इयोनोव से बात कर पता लगाया कि स्थितियाँ वास्तव में कैसी हैं।
अलेक्जेंडर इयोनोव के अनुसार अमेरिका लोकतंत्र के आदर्शों के पीछे छिपकर स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय सहयोग को नष्ट कर रहा है।

"[अमेरिका] हमेशा घोषणा करता है कि वह पूरी दुनिया में लोकतंत्र फैलाता है तथा विचारों के बहुलतावाद के लिए खड़ा है, लेकिन ज़ाहिर है कि कोई बहुलतावाद नहीं है। अगर आपकी राय मुख्यधारा से अलग है तो आपको जेल में भेजा जाएगा," उन्होंने कहा।

इयोनोव ने उदाहरण के तौर पर अमेरिका लोकप्रिय विपक्षी पत्रकार टकर कार्लसन का हवाला दिया, जो अक्सर अमेरिकी नेतृत्व के संदिग्ध कार्यों की गहराई से आलोचना करते हैं। इसके लिए अधिकारी पत्रकार पर दबाव बनाते रहते हैं।
उनके अनुसार, प्रत्येक जनमत निर्माता नेता अब एफबीआई की नजर में है। अमेरिकी अधिकारी एक ऐसी राय को दबाने की कोशिश कर रहे हैं जो उनके लिए असुविधाजनक है, और जो लोग अपनी लाइन पर अड़े रहते हैं उन्हें दंडित करने का जतन कर रहा है।

"वे (टकर कार्लसन) एक मीडिया स्टार हैं, जनता को प्रभावित करते हैं, इसलिए उनका कुछ करना मुश्किल है। लेकिन उनके बारे में जितने अधिक समझौतावादी सबूत होंगे, बाद में उनको हेरफेर करना उतना ही आसान होगा," इयोनोव ने कहा।

विशेषज्ञ का कहना है कि दुनिया के सबसे अमीर मनुष्य एलन मस्क भी अधिकारियों की नकारात्मक प्रतिक्रिया के कारण ही कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय जताने से परहेज करते हैं।

"आज वे व्हाइट हाउस पर निर्भर हैं और विशेष सेवाओं की वजह से उनकी [महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर टिप्पणियाँ देने की] क्षमता सीमित है," इयोनोव ने बताया।

विश्व
अमेरिकी सरकार Twitter उपयोगकर्ताओं के निजी संदेशों को पढ़ सकती है: एलोन मस्क
* आतंकवादी गतिविधियों के कारण रूस और अन्य देशों में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन
विचार-विमर्श करें