फ़ोटो गेलरी
लुभावनी, प्रेरणादायक या मजेदार ही तस्वीरें देखें जो हमारे ग्रह की सुंदरता दिखती हैं।

भारत में मानसून के मौसम के दौरान जीवित रहने की कला

इस वर्ष भारत के केरल में मानसून ने अत्यंत गंभीर चक्रवात बिपरजॉय के कारण 8 जून को, एक सप्ताह देरी से दस्तक दी। उसके बाद लगातार बारिश ने देश के अधिकतर हिस्सों को अपनी बूंदों से तर-बतर कर दिया।
Sputnik
भारत में यह समय आधिकारिक तौर पर मानसून का मौसम है, और छाते, रेनकोट और गमबूट निकालने का समय है। बारिश की आहट आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकता है, हालांकि अत्यधिक बारिश के बाद बाढ़ के हालात निश्चित रूप से आपके उत्साह को कम कर देगा।
तेलंगाना में रिकॉर्ड तोड़ बारिश जारी रहने से छह लोगों की मौत हो गई है। लगातार बारिश के कारण बड़े पैमाने पर बाढ़ आई है और सड़कों और फसलों को नुकसान हुआ है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की थी, लेकिन वास्तविक बारिश इससे कहीं अधिक थी।
यद्यपि भारतीय समुदाय के लोग अपनी जीवटता के अनुरूप प्रकृति के साथ सामंजस्य बिठाते हुए बारिश के महीनों में भी जीने की अनुपम कला सिख गए हैं।
मानसूनी बारिश से सराबोर भारत की तस्वीरें Sputnik के फोटो गेलरी में देखें!
1 / 14

21 जुलाई, 2023 को मुंबई में भारी मानसूनी बारिश के बाद जलजमाव वाली सड़क पर वाहन चलाते हुए मोटर चालक।(Photo by INDRANIL MUKHERJEE / AFP)

2 / 14

गुरुवार, 20 जुलाई, 2023 को भारत के पश्चिमी महाराष्ट्र राज्य के रायगढ़ जिले में भूस्खलन स्थल पर बचाव कर्मियों और लोगों के पैरों के निशान। जबकि कुछ लोगों के मरने की सूचना है, कई अन्य लोगों के मलबे के ढेर के नीचे फंसे होने की आशंका है। (AP Photo/Rafiq Maqbool)

3 / 14

25 जुलाई, 2023 को चेन्नई में बारिश के बीच खुद को बचाने के लिए महिलाएं छाते का इस्तेमाल कर रही हैं। (Photo by R.Satish BABU / AFP)

4 / 14

सोमवार, 24 जुलाई, 2023 को भारत के हैदराबाद में भारी बारिश के बाद जलजमाव वाले क्षेत्र से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल को ऊंचे स्थान पर ले जाने की कोशिश कर रहा है। भारत में जून से सितंबर तक मानसूनी बारिश होती है। (AP Photo/Mahesh Kumar A.)

5 / 14

गुरुवार, 27 जुलाई, 2023 को भारत के मुंबई में एक नगरपालिका कर्मचारी जलजमाव वाली सड़क के पास एक मैनहोल को साफ करने की कोशिश करता है। भारत का मानसून मौसम जून से सितंबर तक चलता है। (AP Photo/Rafiq Maqbool)

6 / 14

यह हवाई तस्वीर 26 जुलाई, 2023 को ग्रेटर नोएडा के सुथियाना में एक पार्किंग क्षेत्र को दिखाती है, जब मानसून की बारिश के बाद पानी के बहाव में वृद्धि के कारण यमुना नदी की सहायक हिंडन नदी में बाढ़ आ गई थी।(Photo by Shubham KOUL / AFP)

7 / 14

अमृतसर में मानसून की बारिश के बाद बाढ़ से घिरी बस्ती से गुजरते लोग। (Photo by Narinder NANU / AFP)

8 / 14

बुधवार, 26 जुलाई, 2023 को भारत के मुंबई में बारिश होने पर लोग छाते पकड़कर चल रहे हैं। (AP Photo/Rafiq Maqbool)

9 / 14

बाढ़ के पानी से घिरी भारत-पाकिस्तान सीमा के पास जीरो लाइन बाड़ पर सीढ़ी से चढ़ता एक मजदूर।(Photo by Narinder NANU / AFP)

10 / 14

शुक्रवार, 21 जुलाई, 2023 को भारत के मुंबई में एक लड़का बारिश में नंगे पैर चल रहा है।(AP Photo/Rafiq Maqbool)

11 / 14

22 जुलाई, 2023 को श्रीनगर में बारिश के दौरान डल झील में खुद को कपड़े से ढकती एक महिला नाव चला रही थी।(Photo by Tauseef Mustafa / AFP)

12 / 14

गुरुवार, 20 जुलाई, 2023 को भारत के पश्चिमी महाराष्ट्र राज्य के रायगढ़ जिले में मूसलाधार बारिश के कारण हुए भूस्खलन स्थल पर बचावकर्मी काम कर रहे हैं। जबकि कुछ लोगों के मरने की खबर या चुकी है, कई अन्य लोगों के मलबे के ढेर के नीचे फंसे होने की आशंका है।(AP Photo/Rafiq Maqbool)

13 / 14

25 जुलाई, 2023 को कोलकाता में बारिश के दौरान खुद को बचाने के लिए एक व्यक्ति प्लास्टिक शीट के नीचे शरण लेता है।(Photo by DIBYANGSHU SARKAR / AFP)

14 / 14

21 जुलाई, 2023 को मुंबई में भारी मानसूनी बारिश के बाद स्कूली बच्चे पानी से भरी सड़क से गुजर रहे थे।(Photo by INDRANIL MUKHERJEE / AFP)

विचार-विमर्श करें