राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

उत्तराखंड के गौरीकुंड में भारी बारिश से भूस्खलन के कारण लगभग 12 लोग लापता

उत्तर भारत के हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ के कारण अब तक लगभग 150 से अधिक लोग अपनी जान से हाथ धो चुके हैं।
Sputnik
भारत में उत्तराखंड राज्य के रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड में गुरुवार देर रात तेज बारिश के कारण हुए भूस्खलन में लगभग 12 लोग लापता और कई लोग घायल हो गए।
भारतीय मीडिया को रुद्रप्रयाग की पुलिस अधीक्षक विशाखा ने बताया कि 10 से अधिक ऐसे लोग हैं जिनकी बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है और लोगों को खोजने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
"यह घटना आधी रात के आसपास की बताई गई। कहा जाता है कि भूस्खलन की घटना के बाद दस से अधिक लोग लापता हो गए हैं और उनके बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है और लापता लोगों को ढूंढने के लिए ऑपरेशन चल रहा है," एसपी विशाखा ने कहा। 
पुलिस के अलावा राज्य के एक आपदा प्रबंधन अधिकारी के अनुसार राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) के साथ अन्य टीमें घटनास्थल पर उपस्थित हैं।

"जिला प्रशासन की टीम, आपदा प्रबंधन टीम और पुलिस टीम, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के साथ अन्य टीमें घटनास्थल पर उपस्थित हैं, लेकिन मूसलाधार बारिश के कारण बचाव दल दुकानों के अंदर फंसे लोगों का पता नहीं लगा पा रहा है", आपदा प्रबंधन अधिकारी दलीप सिंह रजवार ने कहा।

विचार-विमर्श करें