विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

जुलाई में रूसी तेल निर्यात में भारत और चीन की हिस्सेदारी 80% थी: IEA डेटा

इस साल रूस एक बार पुनः भारत के शीर्ष कच्चे तेल आपूर्तिकर्ता के रूप में उभरा है,रूस ने इराक और सऊदी अरब जैसे नई दिल्ली के पारंपरिक तेल आपूर्तिकर्ताओं को पछाड़ दिया।
Sputnik
हाल ही में अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) की ताज़ा रिपोर्ट सामने आई है कि जहां जून में रूस का तेल निर्यात 7.3 मिलियन बैरल प्रति दिन (बीपीडी) था, जुलाई में वह उसी स्तर पर रहा। हालांकि नवंबर 2022 के बाद से तेल निर्यात से रूस को सबसे बड़ा राजस्व प्राप्त हुआ।

"जुलाई में रूसी तेल निर्यात 7.3 मिलियन बीपीडी स्तर पर स्थिर रहा। तेल निर्यात की समान निर्यात मात्रा के बावजूद रूसी तेल निर्यात राजस्व नवंबर 2022 से उच्चतम स्तर पर पहुँच गया'', रिपोर्ट में कहा गया।

एजेंसी ने उस बात पर भी बल दिया है कि जुलाई में रूसी तेल निर्यात में चीन और भारत की लगभग हिस्सेदारी 80% थी।
आईईए ने 2023 में वैश्विक तेल उत्पादन के लिए अपने पूर्वानुमान को भी कम कर दिया है। एजेंसी के अनुसार वैश्विक तेल उत्पादन 1.45 मिलियन बीपीडी बढ़कर 101.47 मिलियन बीपीडी होगा। पहले महीने IEA ने 2023 में वैश्विक तेल उत्पादन में 1.6 मिलियन बीपीडी की वृद्धि होने का अनुमान लगाया।
विश्व
जून में रूस फिर से भारत और चीन का सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता बन गया: ओपेक
विचार-विमर्श करें