रूस की खबरें

रूस के बुर्यातिया में प्रथम अंतरराष्ट्रीय बौद्ध मंच समाप्त हुआ, जानें इसके परिणाम

रूस के बुर्यातिया प्रदेश की राजधानी उलान-उडे में प्रथम अंतरराष्ट्रीय बौद्ध फ़ोरम का समापन हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य बौद्ध धर्म के लिए एक भूमिका बनाना है जिससे बौद्ध संस्कृति, दर्शन और अभ्यास संरक्षित करने में सहायता मिलेगी।
Sputnik
बुर्यातिया में प्रथम अंतरराष्ट्रीय बौद्ध फ़ोरम 'पारंपरिक बौद्ध धर्म और आधुनिक चुनौतियां' 17 से 19 अगस्त तक चला। फ़ोरम के अंतिम दिन कार्यक्रम के आयोजकों और अतिथियों ने अपने संयुक्त कार्य के परिणामों का सारांश दिया।
तीन दिनों तक पूरी बौद्ध दुनिया के प्रतिनिधियों ने तरह-तरह के क्षेत्रों यानी कला, शिक्षा, चिकित्सा, राजनीति में बौद्ध धर्म के सामयिक विषयों पर चर्चा की। आयोजन में दुनिया भर के धार्मिक संगठनों के नेता, बौद्ध भिक्षु, रूसी और विदेशी विश्वविद्यालयों के विद्वान सम्मिलित हुए।
रूस और पूर्व के बौद्ध विश्वविद्यालय सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। साथ ही ऐसे शिक्षा कार्यक्रमों के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया जो आध्यात्मिक मूल्यों पर आधारित हैं जिससे बौद्ध ज्ञान और अभ्यास भावी पीढ़ियों के लिए सुलभतः उपलब्ध रहेंगे।
फ़ोरम के समापन पर प्रतिभागियों ने एक संयुक्त बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने सभी सद्भावना से परिपूर्ण मित्रवत लोगों, बौद्ध संघों, देशों और धार्मिक संप्रदायों के नेताओं से एक सुरक्षित, न्यायपूर्ण और समृद्ध दुनिया के निर्माण के लिए एकजुट होकर हर संभव प्रयास करने का आग्रह किया।
अंतरराष्ट्रीय बौद्ध मंच के बारे में ज्यादा जानने के लिए Sputnik India द्वारा तैयार किए गए वीडियो को देखें!
रूस की खबरें
प्रथम अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध मंच रूस के उलान-उडे में खोला गया
विचार-विमर्श करें