यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

यूक्रेन को लेकर अमेरिकी मामले बुरी तरह चल रहे हैं: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने कहा कि यूक्रेन को लेकर अमेरिका के मामले बुरी तरह से चल रहे हैं, यह अमेरिकी मीडिया में संघर्ष की कवरेज में देखा जा सकता है।
Sputnik
ट्रम्प ने टेक्सास में एक रैली के दौरान कहा, "तो चीज़ें बुरी तरह से चल रही हैं, क्योंकि वह [अमेरिकी मीडिया] अब यूक्रेन के बारे में बात नहीं करता है।"
उनके अनुसार झूठी सूचना फैलाने वाले मीडिया ने अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बारे में भी बात नहीं की थी।

“कोई भी अफ़ग़ानिस्तान के बारे में बात नहीं करता। क्या आपने देखा है, वे अब यूक्रेन के बारे में भी बात नहीं करते हैं। क्योंकि चीज़ें अच्छी तरह से नहीं चल रही हैं, और वे उन चीज़ों के बारे में बात नहीं करते हैं जो अच्छी तरह से नहीं चल रही हैं।”

डोनल्ड ट्रम्प
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति
जून की शुरुआत में यूक्रेन का प्रतिउत्तरी आक्रमण आरंभ हुआ था। अक्टूबर के प्रारंभिक समय में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यह आक्रमण पूर्णतः विफल हो गया है। नवीन अकंडों के अनुसार आक्रमण के दौरान 90 हज़ार से अधिक यूक्रेनी सैनिक मारे गए और घायल हुए हैं। यूक्रेनी सेना ने लगभग 600 टैंक और लगभग 1,900 बख्तरबंद वाहन खो दिए।
यूक्रेन संकट
विशेष सैन्य अभियान के क्षेत्र में रूसी एयरबोर्न के स्काउटों का काम
विचार-विमर्श करें