रूस की खबरें

डी-डॉलरीकरण प्रक्रिया पकड़ रही है गति: लवरोव

डी-डॉलरीकरण को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का समर्थन प्राप्त हुआ है, जो वैश्विक स्तर पर व्यापार करने के लिए राष्ट्रीय मुद्राओं पर स्विच करने के सबसे प्रमुख समर्थकों में से एक बन गए हैं।
Sputnik
रूसी विदेशमंत्री सर्गे लवरोव ने 8 नवंबर बुधवार को यूक्रेन मुद्दे पर एक गोलमेज़ सम्मेलन में बात करते हुए कहा कि डी-डॉलरीकरण प्रक्रिया तेजी से गति पकड़ रही है।
राजनयिक ने कहा, “डॉलर और यूरो की हिस्सेदारी में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है... डी-डॉलरीकरण की प्रक्रियाएं तेजी से गति पकड़ती जाएंगी।"
लवरोव ने आगे कहा कि चीन, भारत, तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात, ब्राजील, सऊदी अरब, अर्जेंटीना, केन्या और मिस्र सहित बड़ी अर्थव्यवस्थाएं राष्ट्रीय मुद्राओं में व्यापार में शामिल हो रही हैं।

अमेरिका अब भी रूस से खरीदता है यूरेनियम

रूसी विदेश मंत्री ने कहा, संयुक्त राज्य अमेरिका अभी भी रूस से यूरेनियम और अन्य आवश्यक सामग्री खरीदता है।

लवरोव ने कहा, "यूरोपीय संघ को रूसी सब कुछ छोड़ने के लिए मजबूर करते हुए वाशिंगटन ने रूस से यूरेनियम और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री खरीदना जारी रखा है।"

साथ ही, उन्होंने इस बात पर बल दिया कि अमेरिका "अपने स्वार्थी कानूनों के माध्यम से यूरोपीय कंपनियों को महंगी अमेरिकी एलएनजी (तरल प्राकृतिक गैस) के पक्ष में रूसी ऊर्जा संसाधनों को छोड़ने के लिए मजबूर करता है"।
विश्व
जयशंकर ने रूसी कच्चे तेल पर पश्चिम के दोहरे मानकों की आलोचना की
विचार-विमर्श करें