यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूसी वायु रक्षा प्रणाली ने ज़पोरोज्ये शहर के पास यूक्रेनी मिग-29 को मार गिराया

रूसी रक्षा मंत्रालय ने शनिवार 11 नवंबर को बताया कि रूसी वायु रक्षा प्रणाली ने ज़पोरोज्ये क्षेत्र में एक यूक्रेनी मिग-29 लड़ाकू विमान को मार गिराया।
Sputnik

मंत्रालय ने एक रिपोर्ट में कहा, “वायु रक्षा उपकरणों द्वारा ज़पोरोज्ये शहर के निकट यूक्रेनी वायु सेना के एक मिग-29 विमान को नष्ट किया गया।”

ज्ञात हुआ है कि बीते दिन पांच यूक्रेनी HIMARS मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम मिसाइलों को रोक दिया गया और DPR, LPR और ज़पोरोज्ये क्षेत्रों में 38 यूक्रेनी ड्रोनों को धराशायी किया गया।
रक्षा मंत्रालय की ओर से यह भी कहा गया कि कीव क्षेत्र में रूसी सेना ने यूक्रेनी सशस्त्र बलों की 43वीं मशीनीकृत ब्रिगेड के गोला-बारूद डिपो पर प्रहार किया।
इसके अतिरिक्त, दक्षिण डोनेट्स्क दिशा में रूसी सेना ने नोवोमिखाइलोव्का के क्षेत्र में यूक्रेनी सशस्त्र बलों पर आक्रमण किया, जिसके कारण यूक्रेन ने लगभग 140 सैनिकों को और नौ पश्चिमी होवित्जर तोपों सहित 12 उपकरणों को खो दिया हैं।
साथ ही प्रतिउत्तरी-बैटरी लड़ाई के दौरान यूक्रेन के एक अमेरिका निर्मित M119 होवित्जर, दो पोलैंड निर्मित क्रैब स्व-चालित तोपों, दो ब्रिटेन निर्मित FH70 होवित्जरों, चार अमेरिका निर्मित M-777 होवित्जर तोपों और एक MSTA-B होवित्जर को नुकसान हुआ।
रूस की खबरें
पुतिन ने रोस्तोव में दक्षिणी सैन्य जिले के मुख्यालय का किया दौरा
विचार-विमर्श करें