विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

अंडमान-निकोबार में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता

अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने एक्स पर ट्वीट करते हुए यह जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि भूकंप की तीव्रता 4.4 रही।
Sputnik
आज शनिवार को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। ये झटके सुबह 7 बजकर 6 मिनट और 19 सेकेंड पर महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने यह जानकारी दी।
एनसीएस ने बताया कि रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 मापी गई। भूकंप की गहराई पृथ्वी की सतह से करीब 11 किलोमीटर नीचे बताई गई है।
अभी तक भूकंप से किसी जन हानि या संपत्ति को क्षति पहुंचने की कोई आधिकारिक सूचना नहीं है।
विश्व
ताजिकिस्तान में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर रही 5.1 की तीव्रता
विचार-विमर्श करें