विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

रूस और चीन की 2033-2035 में चंद्रमा पर परमाणु ऊर्जा सुविधा बनाने की तैयारी: रोस्कोस्मोस

इससे पहले दोनों देश अंतरराष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन पर सहयोग करने का ऐलान कर चुके हैं, जो चंद्रमा पर एक विशाल परिसर होगा। इसका प्रस्तावित दायरा लगभग चार मील होगा, जिसमें रह कर वैज्ञानिक चंद्रमा के गुणों का गहराई से अध्ययन करेंगे।
Sputnik
रूस और चीन दुनिया भर में अंतरिक्ष क्षेत्र को लेकर बहुत तरक्की कर चुके हैं। इस कड़ी में अब दोनों देश मिलकर चंद्रमा पर परमाणु ऊर्जा सुविधा बनाने की तैयारी कर रहे हैं।
रोस्कोस्मोस के प्रमुख यूरी बोरिसोव ने मंगलवार को कहा कि रूसी राज्य अंतरिक्ष निगम रोस्कोस्मोस चीनी सहयोगियों के साथ मिलकर 2033-2035 में चंद्रमा की सतह पर एक परमाणु ऊर्जा सुविधा स्थापित करने पर विचार कर रहा है।

बोरिसोव ने विश्व युवा महोत्सव के दौरान कहा, "आज, अपने चीनी सहयोगियों के साथ हम चंद्र सतह पर परमाणु ऊर्जा सुविधा की डिलीवरी और स्थापना के लिए 2033-2035 के बीच एक परियोजना पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं।"

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
ब्रिक्स के सभी सदस्य अंतरिक्ष सहयोग बढ़ाने के लिए उत्सुक: रोस्कोस्मोस
विचार-विमर्श करें