रूस की खबरें

'साथियों के साथ रहकर खुश', पुतिन ने चुनाव अभियान स्वयंसेवकों को दिया धन्यवाद

रूस में 15 से 17 मार्च तक राष्ट्रपति पद के लिए मतदान हुआ। केंद्रीय चुनाव आयोग के अनुसार, पूतिन 87 प्रतिशत वोटों से जीत रहे हैं।
Sputnik
व्लादिमीर पुतिन अपने चुनाव अभियान मुख्यालय में वालंटियरों को उनके काम के लिए धन्यवाद दिया। पुतिन ने कहा कि रूस को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए आगे बढ़ने की प्रबल संभावना है।

पुतिन ने समर्थकों से कहा, चाहे (दुश्मनों ने) हमें डराने की कितनी भी कोशिशें क्यों न की हों, लेकिन इतिहास में यह करने में कोई भी कभी सफल नहीं रहा। वे अब भी असफल हुए हैं, और वे भविष्य में भी असफल होंगे। वे कभी भी सफल नहीं होंगे।

'हम एक टीम हैं'

व्लादिमीर पुतिन ने अपना भाषण देते हुए रूसी नागरिकों को रूस के राष्ट्रपति के पद के लिए मतदान में भाग लेने के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा, "अब इतिहास खुद को दोहराता है, क्योंकि यह चक्रीय है, यह सर्पिल रूप से ऊपर जा रहा है, लेकिन सब कुछ खुद को दोहराता है। और हम सब यहाँ एक साथ कॉमरेड्स-इन-आर्म्स की तरह खड़े हैं। इसलिए मैं रूस के सभी नागरिकों को धन्यवाद देना चाहता हूं, क्योंकि हम एक टीम हैं।"

पुतिन ने साथ ही कहा कि चुनाव महज औपचारिकता भर नहीं है, रूस के नागरिकों के मतों से जनता की एकल इच्छा संकलित हो जाती है। पुतिन ने अपनी बात में जोड़ते हुए कहा कि रूस में लोग ही शक्ति का स्रोत हैं।

ऐतिहासिक मतदान

पुतिन ने कहा, "लोग चुनाव में इस उद्देश्य से आए कि यह साफ हो कि आंतरिक एकीकरण, राजनीतिक एकीकरण के लिए परिस्थितियां हैं और कि हम युद्ध के मैदान, अर्थव्यवस्था और मानवीय और सामाजिक क्षेत्रों में आगे बढ़ते जाएंगे। वे अपनी मातृभूमि को मजबूत बनाने के लिए स्थितियां सुनिश्चित करने आए।"

यूक्रेनी सेना की स्थिति खराब

रूसी नेता ने कहा, "अगर उन्हें यह पसंद है तो हम इससे खुश हैं। वे बिना सोचे-समझे हमला कर रहे हैं, यह उनके लिए एक तरह की मांस की चक्की है। खैर, यह हमारे लिए और भी फायदेमंद है।"
चुनाव आयोग की प्रमुख एल्ला पमफ़ीलवा ने बताया कि देश के क़रीब 73,33 प्रतिशत लोगों ने मतदान में भाग लिया। यह संख्या पिछले चुनाव में हुए मतदान से ज़्यादा है।
चुनाव के अंतिम परिणाम चुनाव आयोग को 28 मार्च तक घोषित करने हैं।
रूस की खबरें
LIVE Vote Count: विश्व की निगाहें रूस पर टिकीं, राष्ट्रपति पद के लिए मतदान सम्पन्न
विचार-विमर्श करें