2024 लोक सभा चुनाव

लोक सभा चुनाव: भारत में पांचवें चरण का मतदान शुरू

आज शाम को मतदान की समाप्ती के साथ ही 19 अप्रैल से आरंभ हुए चुनावों में लोकसभा की 543 सीटों में से 428 सीटों पर मतदान पूर्ण हो जाएगा।
Sputnik
भारत में चल रहे लोकसभा चुनावों में सोमवार सुबह 7 बजे से पांचवें चरण का मतदान आरंभ हुआ। इस बार देश के 6 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेश मतदान में भाग ले रहे हैं, सुबह 9 बजे तक देश भर में मतदान का प्रतिशत 10.28 रहा।

पांचवें चरण के मतदान में 49 सीटों पर 695 उम्मीदवारों के भाग्य का निर्णय होगा। इसके साथ-साथ ओडिशा विधानसभा के 35 विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी मतदान हो रहा है।

6 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में झारखंड की 3, ओडिशा की 5, उत्तर प्रदेश की 14, बिहार में 5, महाराष्ट्र में 13, पश्चिम बंगाल की 7, और लद्दाख, जम्मू और कश्मीर की 1-1 सीटों पर मतदान हो रहा है।
इस चरण में कई प्रमुख उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी उत्तर प्रदेश के अमेठी से, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से और पीयूष गोयल मुंबई उत्तर से, कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव में खड़े हुए हैं।
वहीं एलजेपी (रामविलास) पार्टी के नेता चिराग पासवान बिहार के हाजीपुर से, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे महाराष्ट्र के कल्याण से, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला जम्मू कश्मीर के बारामूला से और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य बिहार के सारण से इन चुनावों में भाग ले रहे हैं।
व्यापार और अर्थव्यवस्था
भारत और श्रीलंका की साझेदारी से कोलंबो को एक अरब डॉलर से ज्यादा आमदनी की उम्मीद
विचार-विमर्श करें