विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

अमेरिका तेजी से दिवालिया हो रहा है: एलन मस्क

अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के अनुसार, वर्तमान में अमेरिकी राष्ट्रीय ऋण लगभग 35 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर है।
Sputnik
इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला, निजी रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के मालिक एलन मस्क ने सोमवार को ऑल-इन पॉडकास्ट पर चर्चा के दौरान कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका बहुत तेज़ी से दिवालिया हो रहा है।
मस्क ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रीय ऋण पर ब्याज भुगतान अमेरिकी रक्षा बजट से अधिक होने के साथ साथ देश पर ब्याज के रूप में प्रति वर्ष एक ट्रिलियन डॉलर से अधिक की धनराशि बकाया है।

पॉडकास्ट पर चर्चा के दौरान मस्क ने कहा, "अमेरिका बहुत तेज़ी से दिवालिया हो रहा है।"

मस्क की टिप्पणी अमेरिकी ऋण संकट के बारे में बढ़ती चिंताओं के अनुरूप है जो अर्थशास्त्रियों और नीति निर्माताओं के मध्य एक प्रमुख चर्चा का विषय बन गया है।
उनकी टिप्पणियां आगे की आर्थिक गिरावट से बचने के लिए राजकोषीय सुधार की तत्काल आवश्यकता की ओर इशारा करती हैं। मस्क का बयान उस समय आया है जब अमेरिकी अर्थव्यवस्था मुद्रास्फीति के दबाव से लेकर धीमी वृद्धि तक की चुनौतियों का सामना कर रही है, जिससे सार्वजनिक चर्चा में राजकोषीय उत्तरदायित्व एक प्रमुख मुद्दा बन गई है।
व्यापार और अर्थव्यवस्था
भारतीय अर्थव्यवस्था 25 वर्षों में अमेरिकी अर्थव्यवस्था को पीछे छोड़ देगी: अडानी समूह
विचार-विमर्श करें