यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

युद्ध विराम के बावजूद यूक्रेनी सेना ने सीमा पर घुसपैठ का प्रयास किया

युद्ध विराम के बावजूद यूक्रेनी सेना का सीमा पार करने का प्रयास यह साबित करता है कि यूक्रेन शांति के पक्ष में नहीं है।
Sputnik
रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि घोषित युद्धविराम के बावजूद यूक्रेनी इकाइयों ने रूस के कुर्स्क और बेलगोरोद क्षेत्रों में सीमा पर घुसपैठ करने के चार प्रयास किए।

इसके अलावा सीमा रेखा पर 1,455 से ज़्यादा गोलाबारी की खबरें आईं, जिसका रूसी सेना ने भी मुहतोड़ जवाब दिया। मंत्रालय के मुताबिक, यूक्रेन ने 5,026 बार युद्ध विराम का उल्लंघन किया।

उल्लेखनीय है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने विजय दिवस की 80वीं वर्षगांठ के लिए युद्ध विराम की घोषणा की थी। यह 7 मई से 8 मई की मध्यरात्रि को शुरू होकर 10 मई से 11 मई की मध्यरात्रि तक चलेगा।
रूस में विजय दिवस द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मन सेना पर रूसी सेना की विजय के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
रूस की खबरें
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने विजय दिवस परेड को संबोधित किया, देखें वीडियो
विचार-विमर्श करें