यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

यूक्रेन और यूरोप रूस के खिलाफ़ उकसावे की सुनियोजित तैयारी कर रहे हैं: रूसी विदेशी खुफ़िया सेवा

रूसी विदेशी खुफ़िया सेवा के अनुसार, यूक्रेन और यूरोप मास्को के खिलाफ़ सुनियोजित उकसावे की योजना बना रहे हैं।
Sputnik
खुफ़िया सेवा के अनुसार, यह सब कुछ अग्रिम मोर्चे पर यूक्रेनी सशस्त्र बलों की बढ़ती समस्याओं और यूक्रेन के भीतर "यूक्रेनी समाज की नैतिक थकावट" के कारण हो रहा है।

रूसी विदेशी खुफ़िया सेवा (SVR) के अनुसार, यूक्रेनी सेना ब्रिटेन के सहयोग से बाल्टिक सागर में उकसावे की योजना बना रही है।

ऐसे ही एक परिदृश्य में अमेरिकी नौसेना के जहाज पर एक काल्पनिक रूसी टॅारपीडो हमला करना शामिल है।
रूसी विदेशी खुफ़िया सेवा ने कहा कि सोवियत रूस निर्मित टॉरपीडो पहले ही यूक्रेनी पक्ष द्वारा ब्रिटेन को सौंप दिए गए हैं। यह योजना बनाई गई है कि उनमें से कुछ टॉरपीडो को अमेरिकी जहाज से "सुरक्षित दूरी" पर विस्फोटित किया जाएगा, जबकि एक विफल हो जाएगा और उसे रूस की "दुर्भावनापूर्ण गतिविधि" के सबूत के रूप में जनता के सामने पेश किया जाएगा। यूक्रेनी सुरक्षा बल योजना के क्रियान्वयन का कार्यभार संभालने के लिए तैयार हैं।
यूक्रेन संकट
रूस ने 1,200 यूक्रेनी सैनिकों के शव यूक्रेन को सौंपे: सूत्र ने Sputnik को बताया
विचार-विमर्श करें