भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

मास्को में आज से भारत उत्सव शुरू, रूस में भारतीय राजदूत बोले- दोनों देशों के बीच मजबूत संबंध

रूस की राजधानी मास्को में भारत उत्सव की धूमधाम से शुरुआत हो गई है। इस मौके पर रूस में भारतीय राजदूत विनय कुमार ने कहा कि भारत और रूस के बीच व्यापार, शिक्षा, विज्ञान और पर्यटन के क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।
Sputnik

राजनयिक ने कहा, "भारत और रूस के बीच एक विशेष, बहुत ही सौहार्द से परिपूर्ण साझेदारी है। व्यापार संबंध बढ़ रहे हैं, शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यटन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में हमारा सहयोग का सकरात्मक स्तर पर विस्तार हो रहा है।"

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच अच्छे संबंध दोनों देशों के बीच सहयोग के विकास का प्रत्यक्ष प्रदर्शन हैं।
भारतीय राजदूत ने यह भी कहा कि भारत से 100,000 से अधिक छात्र मास्को में अध्ययनरत हैं।
शनिवार को मास्को सरकार और भारतीय दूतावास के सहयोग से रूस की राजधानी मास्को में मानेज़नाया स्क्वायर पर भारत उत्सव का उद्घाटन हुआ। इसके कार्यक्रम में बॉलीवुड हिट गानें, भारतीय शैली के नृत्य और ध्यान के मिश्रण से परिपूर्ण है।
यह उत्सव 5 से 13 जुलाई तक चलेगा। शहरवासियों और पर्यटकों के लिए मास्टर क्लास, कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां और शानदार नृत्य प्रस्तुतियां तैयार की गई हैं।
भारत-रूस संबंध
रूसी गेम स्टूडियो के व्यावसायिक मिशन की सूची में भारत भी शामिल
विचार-विमर्श करें