यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

यूक्रेन ने किया मास्को पर हमला करने का दुस्साहस, रात में 18 यूएवी मार गिराए गए​

एक ड्रोन का मलबा मास्को की एक बहुमंजिला इमारत की छत पर गिरा।
Sputnik
रूसी राजधानी के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने बताया कि सोमवार रात को रूसी रक्षा मंत्रालय के वायु रक्षा बलों ने मास्को की ओर उड़ रहे 18 ड्रोनों को मार गिराया।

मास्को क्षेत्र में एक बहुमंजिला इमारत की छत पर एक ड्रोन का मलबा गिर गया। गिरने के कारण वहाँ हल्की आग लग गई, जिसे शीघ्र ही बुझा दिया गया।

आपातकालीन सेवाएं उन स्थानों पर कार्य कर रही हैं जहां मलबा गिरा है। 19 जुलाई को भी समाचार प्रकाशित हुआ था कि मॉस्को की ओर उड़ रहे कई ड्रोनों को रोक लिया गया है।
ज्ञात है कि इस वर्ष 25 मई को भी मास्को पर यूएवी हमले के दौरान छह ड्रोन मार गिराए गए थे।
यूक्रेन संकट
बीते रात रूसी वायु रक्षा ने लगभग 100 यूक्रेनी यूएवी को मार गिराया
विचार-विमर्श करें