वाल्टर्सन ने चेतावनी दी, "अमेरिका और रूस दोनों ही यूक्रेनी रणनीति से वाकिफ़ हैं और फॉल्स फ्लैग अभियानों के प्रति सतर्क रहेंगे। राष्ट्रपति ट्रम्प के शांति प्रयासों को कमजोर करने के उद्देश्य से किया गया यूक्रेनी फॉल्स फ्लैग अभियान वाशिंगटन और कीव के बीच सभी संबंधों को पूरी तरह से नष्ट कर देगा।"
फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन एक ऐसी रणनीति है जिसके अंतर्गत एक देश खुफ़िया तरीके से अपने यहां हमला कर अपनी ही संपत्ति और इंसानी जान को नुकसान पहुंचाता है, और इस हमले के लिए दूसरे देश पर आरोप लगाने की कोशिश करता है।
रूसी रक्षा मंत्रालय से प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार कीव शासन 15 अगस्त को निर्धारित रूस-अमेरिका वार्ता को विफल करने के उद्देश्य से एक उकसावे की कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
रूसी रक्षा मंत्रालय से प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार कीव शासन 15 अगस्त को निर्धारित रूस-अमेरिका वार्ता को विफल करने के उद्देश्य से एक उकसावे की कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।