विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

रूस अफ़ग़ानिस्तान द्वारा प्रस्तावित निवेश परियोजनाओं पर अध्ययनरत: रूसी उप प्रधानमंत्री

रूस के उप प्रधानमंत्री एलेक्सी ओवरचुक ने पूर्वी आर्थिक मंच (EEF) में दिए एक साक्षात्कार में कहा कि रूस अफ़ग़ानिस्तान द्वारा प्रस्तावित अनेकों निवेश परियोजनाओं का अध्ययन कर रहा है।
Sputnik
ओवरचुक ने कहा, "अफ़ग़ानिस्तान यूरेशिया के केंद्र में स्थित एक देश है। हम उसके साथ सहयोग बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं... इसलिए, हम उनके द्वारा प्रस्तावित कई निवेश परियोजनाओं पर विचार कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि विशेष रूप से उज़्बेकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान दोनों ही देशों की रेलवे के निर्माण में गहन रुचि है।
ओवरचुक ने कहा कि तालिबान अधिकारी अफ़ग़ानिस्तान में सामान्य जीवन स्थापित करने, उत्पादन और परिवहन को विकसित करने में रुचि रखते हैं।
पूर्वी आर्थिक मंच का 10वां संस्करण 3-6 सितंबर को रूस के व्लादिवोस्तोक में आयोजित हो रहा है। Sputnik इस मंच का आधिकारिक मीडिया पार्टनर है।
विश्व
UN ने भूकंप के बीच पाकिस्तान से अफ़ग़ान शरणार्थियों के निष्कासन को निलंबित करने का किया आह्वान
विचार-विमर्श करें