यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूसी सेना ने ज़पोरोज्ये क्षेत्र में वायसोके बस्ती पर किया नियंत्रण: रूसी रक्षा मंत्रालय

रूस के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि रूसी सेना के वोस्तोक ग्रुप ने ज़पोरोज्ये क्षेत्र में चेर्वोनोए ( वायसोके) बस्ती पर नियंत्रण कर लिया है।
Sputnik

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "वोस्तोक ग्रुप की इकाइयां दुश्मन के रक्षा क्षेत्र में अंदर तक आगे बढ़ती रहीं और ज़पोरोज्ये इलाके में चेर्वोनोए बस्ती को मुक्त करा लिया।"

जारी बयान में मंत्रालय ने कहा कि बाद में वोस्तोक ग्रुप के सैनिकों ने ज़पोरोज्ये क्षेत्र में 12 स्क्वायर किलोमीटर से ज़्यादा ज़मीन पर कब्ज़ा कर लिया, जिसमें चेर्वोनो और आस-पास के इलाके भी शामिल हैं।
मंत्रालय ने आगे कहा कि इस अभियान ने हुल्याइपोल शहर की ओर आगे बढ़ने का एक और रास्ता खोल दिया तथा इस सेक्टर में यूक्रेनी सैनिकों की रक्षात्मक स्थितियां बनाए रखने की क्षमता को कमज़ोर कर दिया।
यूक्रेन संकट
राष्ट्रपति पुतिन को पोक्रोव्स्क और वोल्चान्स्क की आज़ादी के बारे में जानकारी दी: क्रेमलिन
विचार-विमर्श करें