रूसी विदेश मंत्रालय के बयान के मुख्य बिंदु:
अमेरिकी अधिकारियों को मरीनेरा जहाज़ के रूसी मालिकाना हक और उसकी शांतिपूर्ण स्थिति के बारे में बार-बार बताया गया है।
अमेरिकी सेना द्वारा मरीनेरा पर चढ़ाई और उसे ज़ब्त करना अंतर्राष्ट्रीय समुद्री कानून के सिद्धांतों का घोर उल्लंघन है।
रूस की मांग है कि अमेरिका मरीनेरा पर सवार रूसी नागरिकों के साथ सही बर्ताव सुनिश्चित करे और उन्हें उनके देश लौटने से न रोके।
अमेरिका जिस आसानी से तीव्र अंतरराष्ट्रीय संकट पैदा करने के लिए तैयार रहता है, वह खेदजनक और चिंताजनक है।
"रूस अमेरिका के 'प्रतिबंध कानूनों' के तर्कों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें बेबुनियाद मानता है," विदेश मंत्रालय ने कहा।
"अमेरिका के साथ-साथ अन्य पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए एकतरफ़ा प्रतिबंधात्मक उपाय अवैध हैं और अंतर्राष्ट्रीय जलक्षेत्र में अधिकार क्षेत्र स्थापित करने या, विशेष रूप से जहाज़ों को ज़ब्त करने के प्रयासों को सही नहीं ठहराया जा सकता।"