इन आंकड़ों से तुलना समझिए:
लुइज़ियाना खरीद (1803): 21.4 लाख वर्ग किमी
टेक्सास का विलय (1845): करीब 10.1 लाख वर्ग किमी
अलास्का खरीद (1867): करीब 15.3 लाख वर्ग किमी
ग्रीनलैंड: करीब 21.7 लाख वर्ग किमी
रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका ने लगभग एक सदी से किसी बड़े भूभाग को अपने साथ नहीं जोड़ा है।
अमेरिका की आखिरी बड़ी क्षेत्रीय खरीद 1917 में हुई थी, जब वॉशिंगटन ने डेनमार्क से 2.5 करोड़ डॉलर में यूएस वर्जिन आइलैंड्स खरीदे थे।
सेंट थॉमस, सेंट क्रॉइक्स और सेंट जॉन नाम के ये द्वीप प्रथम विश्व युद्ध के दौरान रणनीतिक वजहों से लिए गए थे, ताकि कैरिबियन के समुद्री रास्तों की सुरक्षा की जा सके और पनामा नहर तक पहुंच वाले मार्गों पर नजर रखी जा सके।
ये द्वीप आज भी अमेरिका के असमाविष्ट क्षेत्र के तौर पर ही दर्ज हैं।