रूस की खबरें

यूक्रेन में अभियान को व्यापार रोकने की मांग से जोड़ना मंज़ूर नहीं: रूसी उप विदेश मंत्री

रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने कहा है कि यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान को रूस के साथ व्यापार रोकने की मांग से जोड़ना मंज़ूर नहीं है।
Sputnik
उनकी यह टिप्पणी उस समय आई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने ऐलान कर चुके हैं कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा हालांकि भारत सरकार अपनी तरह से इस बयान की किसी भी तरह की पुष्टि नहीं की है।
रयाबकोव ने द इंडियन एक्सप्रेस अखबार से बात करते हुए कि रूस के साथ व्यापार रोकना उन्हें पूरी तरह से मंज़ूर नहीं है क्योंकि मास्को यूक्रेन के साथ कोई जंग नहीं लड़ रहा हैं।
उन्होंने कहा, "हम राष्ट्रपति के आदेश पर एक विशेष सैन्य अभियान के तहत काम कर रहे हैं, जिसका एकमात्र मकसद यूक्रेन में रहने वाले रूसियों के साथ रूसी बोलने वाले लोगों की रक्षा करना है... जो हो रहा है, उसके बारे में पश्चिमी देशों की समझ और स्पष्टीकरण का हमसे कोई लेना-देना नहीं है। इसलिए हम एक को दूसरे से जोड़ने की किसी भी कोशिश को पूरी तरह से खारिज करते हैं और उससे खुद को अलग करते हैं।"
रूस के उप विदेश मंत्री ने आगे बताया कि "इस तरह के प्रतिबंधों और ऐसे संबंध के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए" और वह उम्मीद करते है कि "भारतवासियों जैसे बुद्धिमान लोग भी इसे उतना ही समझेंगे।"
भारत-रूस संबंध
रूस-भारत हाइड्रोकार्बन व्यापार से दोनों को फ़ायदा, मार्केट में स्थिरता: विदेश मंत्रालय
विचार-विमर्श करें