रिपोर्ट के अनुसार जांच अधिकारियों को एंड्रयू के व्यापार प्रतिनिधि के रूप में कार्यकाल से जुड़े दस्तावेज, ईमेल और आधिकारिक रिकॉर्ड देखने की इजाजत होगी।
गुरुवार को एपस्टीन केस के सिलसिले में प्रिंस एंड्रयू को पुलिस ने हिरासत में लिया। करीब 12 घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। उन पर आरोप है कि व्यापार प्रतिनिधि रहते हुए उन्होंने कथित तौर पर गोपनीय सरकारी दस्तावेज एपस्टीन को भेजे।
गौरतलब है कि एपस्टीन से रिश्तों को लेकर एंड्रयू पिछले कई वर्षों से विवादों में रहे हैं। दिसंबर 2025 की शुरुआत में किंग चार्ल्स III ने उनसे सभी शाही उपाधियां वापस ले ली थीं।
इस बीच, एपस्टीन केस से जुड़ी हालिया फाइलों में कुछ आपत्तिजनक तस्वीरों का भी जिक्र है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इन तस्वीरों में एंड्रयू एक अज्ञात युवती के ऊपर झुके नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह तस्वीरें न्यूयॉर्क स्थित एपस्टीन की हवेली की हैं।