ईरानी सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह सैयद अली खामेनेई की हत्या के बाद यह पहला शुक्रवार था जब राज्य में कुछ जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुए लेकिन हालात शांत बने रहे।
शुक्रवार की नमाज़ के समय प्रदर्शन को देखते हुए कश्मीर के कई संवेदनशील इलाकों में आने-जाने पर कुछ पाबंदियां लगाई गई। इस हफ़्ते की शुरुआत में देखी गई हिंसक झड़पों के डर से ये रोक लगाई गई थी।
प्रदर्शन को देखते हुए जामिया मस्जिद में नमाज़ पढ़ने की इजाज़त भी नहीं दी गई।