मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "इस वर्ष 6 मार्च को, कीव शासन के नियंत्रण वाले क्षेत्र से 300 रूसी सैनिकों को वापस लाया गया। बदले में यूक्रेनी सशस्त्र बलों के 300 युद्धबंदियों को स्थानांतरित किया गया।"
बयान में कहा गया कि रूसी सेना के जवान अभी बेलारूस में हैं, उन्हें आवश्यक मनोवैज्ञानिक और चिकित्सकीय सहायता मिल रही है। बाद में उन सभी को उपचार और पुनर्वास के लिए रूसी रक्षा मंत्रालय के चिकित्सा संस्थानों में भेजा जाएगा।
मंत्रालय ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात और संयुक्त राज्य अमेरिका ने रूसी सैनिकों को कैद से वापस लाने के लिए मानवीय मदद की।