रूस की खबरें

ब्राज़ील ने रूसी तेल उत्पादों की खरीद रिकॉर्ड स्तर तक बढ़ाई

Sputnik द्वारा ब्राज़ील की केंद्रीय सांख्यिकीय सेवा द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के शोध से पता चला कि फरवरी में ब्राज़ील द्वारा रूसी तेल उत्पादों का आयात 1997 के बाद से अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है।
Sputnik
फरवरी के आखिर तक ब्राज़ील की कंपनियों ने रूस से $474.8 मिलियन के उत्पाद आयात किए, जबकि 2025 में यह $314.2 मिलियन था, जो साल-दर-साल 1.5 गुना ज़्यादा है।
फरवरी के आखिर तक ब्राजील के कुल आयात में रूस की 36.4% हिस्सेदारी है जिससे ब्राज़ील के बाज़ार में रूस तेल उत्पादों का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता बन गया है। इसके अलावा चोटी के पांच देशों में 28.7% के साथ अमेरिका, 7.9% के साथ ओमान, सऊदी अरब 5.9% और नीदरलैंड्स 5.4% शामिल हैं।
28 फरवरी को इजराइल और अमेरिका द्वारा ईरान पर मिसाइल हमले के बाद इस संघर्ष ने पूरे मध्यपूर्व को अपनी चपेट में ले लिया, दोंनो पक्षों में यह संघर्ष आज 10 वें दिन भी जारी है। इसके बाद दुनिया भर में तेल की कीमतों में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। जानकारों के मुताबिक अगर यह संघर्ष अधिक समय तक चला तो तेल की कीमतें रिकार्ड स्तर तक पहुच सकती हैं।
Sputnik स्पेशल
आर्थिक अस्थिरता से बचने के लिए मीडिया खाड़ी संकट पर चुप: पर्यावरण विशेषज्ञ
विचार-विमर्श करें