NBC News को दिए एक फोन इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, "पुतिन की तुलना में ज़ेलेंस्की के साथ समझौता करना कहीं ज्यादा मुश्किल है।"
ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्हें हैरानी है कि ज़ेलेंस्की समझौता करने के लिए तैयार नहीं दिख रहे। उन्होंने कहा, "ज़ेलेंस्की को समझौता करना चाहिए, क्योंकि पुतिन समझौते के लिए तैयार हैं।"
इस दौरान ट्रंप ने रूस पर तेल से जुड़े प्रतिबंधों को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि फिलहाल इन प्रतिबंधों में कुछ ढील इसलिए दी गई है ताकि दुनिया में तेल की कीमतें काबू में रहें।
ट्रंप के मुताबिक, जैसे ही मौजूदा संकट खत्म होगा, रूस पर तेल से जुड़े प्रतिबंध दोबारा लागू कर दिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद ऊर्जा की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी, इसलिए फिलहाल तेल बाजार को स्थिर रखना जरूरी है।
सोमवार को ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर बातचीत भी हुई। इस बातचीत में यूक्रेन संघर्ष के संभावित समाधान समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई।