रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में कहा गया, "मास्को समयानुसार 27 मार्च की रात 11 बजे से लेकर 28 मार्च की सुबह 7 बजे तक वायु रक्षा प्रणालियों ने यूक्रेन के 155 यूएवी को इंटरसेप्ट कर मार गिराया।"
जारी बयान में कहा गया कि इन ड्रोनों को बेलगोरद, ब्रयांस्क, कालुगा, कुर्स्क, लेनिनग्राद, नोवगोरद, प्सकोव, स्मोलेंस्क, त्वेर, तुला, यारोस्लाव, मास्को, वोरोनिश, रोस्तोव, रियज़ान, ओर्योल क्षेत्र और क्रीमिया के ऊपर मार गिराया गया।