व्हाइट हाउस में एक कार्यक्रम के दौरान 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू करने के बाद से ईंधन की ऊंची कीमतों के असर के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा, "मुझे बस ईरान छोड़ना है और हम बहुत शीघ्र ऐसा करने वाले हैं और फिर वे नीचे गिर जाएंगे।"
ट्रंप ने आगे कहा, "हम कार्य पूरा कर रहे हैं और मुझे लगता है कि शायद दो हफ़्तों में या कुछ दिन और अधिक लग सकते हैं यह काम पूर्ण हो जाएगा।"
उन्होंने कहा कि अमेरिकी अभियान की समाप्ति ईरान के साथ किसी समझौते पर पहुँचने पर निर्भर नहीं है।
ट्रंप ने एक बार फिर देशों से अपील दोहराई कि वे स्वयं जाकर होर्मुज़ स्ट्रेट से तेल "लेने" का काम करें। दरअसल यह अपील उन्होंने ऐसे समय में की है जब कई सहयोगी देशों ने टैंकरों की आवाजाही को सुचारू बनाने के लिए अमेरिका की सैन्य मदद की गुहार को ठुकरा दिया था।
बता दें कि अमेरिका और इज़राइल द्वारा सैन्य अभियान के जवाब में ईरान ने तेल टैंकरों की आवाजाही के लिए महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग 'होर्मुज़ स्ट्रेट' को प्रभावी रूप से बंद कर दिया है।