यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

CPC पर यूक्रेन का ड्रोन हमला, रूस बोला- अमेरिकी और कज़ाख कंपनियों को नुकसान पहुंचाना था मकसद

रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि 6 अप्रैल की रात कीव शासन ने वैश्विक हाइड्रोकार्बन बाज़ार को अस्थिर करने और यूरोप को पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति बाधित करने की कोशिश में नोवोरोस्सिय्स्क स्थित समुद्री ट्रांसशिपमेंट कॉम्प्लेक्स की सुविधाओं पर फिक्स्ड-विंग अटैक ड्रोन से हमला किया।
Sputnik
मंत्रालय के मुताबिक, यूक्रेन ने जानबूझकर कैस्पियन पाइपलाइन कंसोर्टियम (CPC) की सुविधाओं को निशाना बनाया है। रूस का कहना है कि इसका मकसद उसके बड़े शेयरधारकों, खासकर अमेरिका और कज़ाखस्तान की ऊर्जा कंपनियों, को अधिकतम आर्थिक नुकसान पहुंचाना था।

यूक्रेनी ड्रोन हमलों में समुद्र के बीच स्थित जहाज खड़ा करने के प्लेटफार्म, उससे जुड़ी सप्लाई पाइपलाइन और तेल चढ़ाने-उतारने वाले ढांचे को काफी क्षति पहुँची है। इसके चलते पेट्रोलियम उत्पादों के चार स्टोरेज टैंकों में भीषण आग लग गई।

रूसी पक्ष का यह भी कहना है कि 6 अप्रैल की रात यूक्रेनी ड्रोन ने नोवोरोस्सिय्स्क शहर के नागरिक ढाँचे को भी निशाना बनाया। हमलों में अपार्टमेंट इमारतें और निजी मकान प्रभावित हुए, जिनमें बच्चों समेत कई नागरिकों के घायल होने की खबर है।
कैस्पियन पाइपलाइन कंसोर्टियम, कैस्पियन क्षेत्र के तेल को वैश्विक बाज़ार तक पहुँचाने वाला सबसे बड़ा मार्ग माना जाता है। 1500 किलोमीटर से अधिक लंबी यह पाइपलाइन पश्चिमी कज़ाखस्तान के तेल क्षेत्रों को नोवोरोस्सिय्स्क के समुद्री टर्मिनल से जोड़ती है।
कंपनियों के इस समूह में रूस, अमेरिका, कज़ाखस्तान और पश्चिमी यूरोप के कई देशों की बड़ी ईंधन एवं ऊर्जा कंपनियाँ शामिल हैं। इनमें अमेरिकी कंपनी Chevron भी शामिल है।
गौरतलब है कि पिछले नवंबर में नोवोरोस्सिय्स्क के पास सीपीसी टर्मिनल पर हुए ड्रोन हमले में भी समुद्री प्लेटफार्म VPU-2 क्षतिग्रस्त हो गया था, जहां जहाज तेल भरने के लिए रुकते हैं।
यूक्रेन संकट
रूसी वायु रक्षा प्रणालियों ने रात भर में 50 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए: रक्षा मंत्रालय
विचार-विमर्श करें